रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार पर कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, 194 में सिर्फ 5 महतारी सदन कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं। मेरे क्षेत्र सक्ती में एक भी महतारी सदन नहीं दिया गया है। सभी योजनाओं में कांग्रेस विधायकों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है।
40-50 हजार के एसी की लाखों में
मेंटेनेंस
श्री महंत ने बिलासपुर में पीडब्लूडी के एसी रिपेयरिंग
खर्च के मामले पर कहा कि, एयर कंडीशनर के
मेंटेनेंस में 2.66 लाख खर्च कर दिया गया। 40-50 हजार रुपए में नया एयर कंडीशनर आ जाता है। इस सवाल को नहीं उठाने को लेकर
हम लोगों पर बहुत दबाव था। इसमें 105 करोड़ के लेनदेन का काम
किया गया है। लोग हमारे पास प्रार्थना करने आते थे। सप्ताहभर में दो बार कांग्रेस सीबीआई
जांच की मांग कर चुकी है।
सीबीआई की आरती थोड़ी उतारनी है, लाए हैं तो कुछ काम दें
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, सीबीआई को भाजपा वाले लेकर आए हैं तो पूजा आरती करने तो नहीं लाए हैं. सीबीआई
को छत्तीसगढ़ में कुछ काम दो, भारतमाला का मामला बड़ा है. 350
का करोड़ घपला है, सीबीआई से दारू बेचने की
जांच तो करा नहीं सकते।













