चरित्र शंका में पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया, 12 दिन बाद मौत; हत्या का मामला दर्ज


अपराध 05 July 2026
post

चरित्र शंका में पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया, 12 दिन बाद मौत; हत्या का मामला दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रैलहा भट्ठा में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने 12 दिनों तक इलाज के दौरान जिंदगी की जंग लड़ी, लेकिन शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You might also like!