बिसाहू दास जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मध्यप्रदेश की प्रथम कैबिनेट मंत्री रहे
हैं
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता
प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पिता स्व.बिसाहू दास महंत जी की जयंती के अवसर पर
स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित। डॉ. महंत ने कहा कि, पिता स्व. श्री बिसाहू दास महंत जी के
आशीर्वाद और मार्गदर्शन के चलते समाज सेवा, जनसेवा के कार्य
करने का हरसंभव प्रयास करता हूँ, और नाम के अनुरूप चरणों का
दास बने रहने के कार्य करता हूँ।
बता दें.. बिसाहू दास महंत मध्य प्रदेश के
लिए एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे मध्यप्रदेश की प्रथम कैबिनेट के मंत्री रहे हैं, वह राज्य में कांग्रेस द्वारा निर्मित
सबसे सफल विधायक थे, और उन्होंने बाराद्वार का प्रतिनिधित्व
किया, कोषा को व्यापार और राष्ट्रीय पटल के साथ साथ
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाने का कार्य किया। स्व. महंत जीवनभर
जनसेवा से जुड़े रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही उनकी छवि एक सफल राजनेता
की रही है।
वे अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री
के रूप में प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहे। उन्होंने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के निर्माण से लोगों की
बेहतरी के लिए काम किया। जिसे आज सरकार राज्य के श्रेष्ठ बुनकरों को हर साल
पुरस्कृत करती है। यह सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत की
स्मृति में दिया जाता है।












