अब OTT पर धूम-धड़ाका करेगी रानी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे


मनोरंजन 12 May 2023
post

अब OTT पर धूम-धड़ाका करेगी रानी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे

नई दिल्ली। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग और कंटेंटे की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स से खूब सराहना भी मिली थी। अब मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है। रानी मुखर्जी ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के साथ लंबे वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। फिल्म में उन्होंने एक मां का दमदार किरदार निभाया, जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। फिल्म में रानी की परफॉर्मेंस की हर तरह तारीफ हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की रिलीज की घोषणा कर दी है। प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की अपडेट शेयर करते हुए बताया कि मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे 12 मई से नेटफ्लिक्स पर यूजर्स के लिए उपलब्ध है। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की स्ट्रीमिंग अपडेट शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, "एक निडर मां, अपने बच्चों के प्रति उसका अटूट प्यार और एक लगातार चलने वाला संघर्ष। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में रानी मुखर्जी को दुनिया से रूबरू होते हुए देखें, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है।

You might also like!