मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करते नजर आ सकते
हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक बनायी
जाने वाली है। चर्चा है कि सौरव गांगुली की बायोपिक में आयुष्मान खुराना
नजर आने वाले हैं। पहले चर्चा थी कि रणबीर कपूर, सौरव गांगुली की बायोपिक
में नजर आने वाले हैं। लव फिल्म्स, सौरव गांगुली की बायोपिक को बनाने वाली
है। इसके लिए मेकर्स लगातार आयुष्मान खुराना से बातचीत कर रहे हैं। मेकर्स
का मानना है कि आयुष्मान खुराना सौरव गांगुली का किरदार अच्छे से निभाने
वाले हैं। शूटिंग से पहले आयुष्मान को पहले क्रिकेट की ट्रेनिंग लेनी
पड़ेगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को ऐश्वर्या रजनीकांत डायरेक्ट करने
वाली हैं।
सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करेंगे आयुष्मान खुराना!













