भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा में लोक
गीतों का खासा महत्व है। यहां के माहौल में ददरीया-कर्मा, सुआ एवं पंथी
नृत्य एवं गीतों को गांव-गांव में पसंद किया जाता है। इसी कड़ी में अराधना
स्टूडियो दामाखेड़ा द्वारा मोन्टू यादव और रेखा चतुर्वेदी को लेकर कजरारी
नैना की मनभावन प्रस्तुति प्राकृतिक दृश्यों के चलते रविवार 25 जून को लांच
किया जा रहा है। कजरारी नैना का ट्रेलर यूट्यूब पर आते ही छत्तीसगढिय़ों के
मध्य काफी लोकप्रिय हो रही है। कजरारी नैना रिलीज होने के पूर्व ही इन
दिनों ट्वीटर, फेसबूक, इंस्टाग्राम और अनेक सोशल मीडिया पर धूम मचा रही
है। इस लगते सावन मया के मौसम में मया के गीत आज यूट्यूब पर आने वाली है।
एक बहुत सुंदर नवा छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत कजरारी कारी नैना गुलाब सिंह
ऑफिशियल चैनल चैनल में आ चुका है जिसका ट्रेलर 22 जून को अपलोड हुआ था
जिसे लोग बहुत पसंद भी किये हैं इस सांग में गीतकार हैं गुलाब सिंह देशमुख
बालोद जिला के निवासी हैं जो खुद इस गीत के सिंगर हैं और तुलसी साहु ने भी
इसमें अपना मधुर आवाज दिया हैं विडीयो में अभिनय किये हैं मोंन्टु यादव और
रेखा चतुर्वेदी दोनों ही भिलाई 3 के रहने वाले हैं विडीयो का पुरा शूटिंग
बालोद जिला के शिवनी गांव में हुआ है विडीयो में डायरेक्शन एवं
कोरियोग्राफी कियें हैं सुमांशु निषाद जो खुद भी एक कलाकार हैं इस एलबम में
विडीयो और सेनीमेटोग्राफी किये हैं भोलेंद्र साहु (गंगा मैय्या स्टुडियो
गोटाटोला) एलबम में जितना सुन्दर दृश्य दिखाया गया है उतना ही सुन्दर गीत
को संगीत से सजाया है राजा मानिकपुरी (आराधना स्टुडियो दामाखेड़ा) गीतकार
गुलाब सिंह देशमुख का कहना है कर्मा , ददरीया , सुवा , पंथी हमारे
छत्तीसगढ़ की जीवित संगीत है जो लोगों के हृदय में राज करती हैं हमारी
संस्कृति और सभ्यता ही हमारे छत्तीसगढ़ का शान और हमें ही इसे बनाकर रखना
हैं और हम निरंतर इसके लिए काम करेंगे।
कजरारी नैना यूट्यूब पर कल होगा लांच











